फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेतों, मोबाइल टावर व फार्म हाउस में चोरी

Mon, 22 May 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चोरों ने जिले में खेतों, मोबाइल टावर, व फार्म हाउस में सेंध लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं तीन जगह से बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में दालमवाला निवासी रणबीर ने बताया कि वह मोबाइल कंपनी में बतौर सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। गांव बीरबांगड़ा में लगे टॉवर में से दो व्यक्ति केबल काटकर चाले कर ले गए। जिससे मोबाइल टॉवर के कई उपकरण काम करना बंद कर गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कौलेखां निवासी रामनिवास ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले खेतों से गेहूं निकलवाई थी। उसने लगभग 30 मण गेहूं खेत में ही भंडारित की थी। 17 मई को उसने देखा कि उसके खेत से 30 मण गेहूं चोरी हो गई है। उसे संदेह है कि कलायत की सैंसी बस्ती निवासी छह-सात महिलाओं ने यह चोरी की है।
तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में गुहणा निवासी यशपाल ने बताया कि गांव गुहणा में शनिवार को चोर खेतों में से तार चोरी कर ले गए। इस दिन 20 सबमर्सीबल बोर की तारें चोरी की गईं। किसान यशपाल, नितेश, सुखबीर, कुलदीप, सतपाल, सुरेन्द्र सहित अन्य किसानों की तार चोरी हुई है।
उधर, पुलिस को दी शिकायत में चौधरी मोहल्ला निवासी गौतम चौधरी ने बताया कि कैथल चीका रोड पर उसकी बुआ सोनाली चौधरी का फार्म हाउस करीब तीन एकड़ में बना है। जिसकी वह देखरेख करता है। उसने एक माह बाद फार्म हाउस पर जाकर देखा तो उसका ताला टूटा हुआ था।
अंदर देखा तो तीन कमरों से 500 फुट प्लास्टिक पाइप, लोहे का पाइप, तार, एक पंखा छत व एक लोहे की गोदरेज अलमारी, दूसरे कमरे से छत पंखा व घास काटने वाली मशीन, कुल्हाड़ी, कस्सी, लोहा-औजार व तीसरे कमरे से छत पंखा व जरनेटर का पार्ट व फोल्डिंग व चार कुर्सी दो सबमर्सीबल बोर की मोटर व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।
विज्ञापन

लिस को दी शिकायत में पीड़ल निवासी राजिंद्र ने बताया कि उसका भाई जसविंद्र 13 मई को खेत में काम करने के लिए गया था। उसके भाई ने अपनी मोटरसाइकिल खेत में खड़ी की थी। चोर उसे चोरी कर ले गए। बाइक चोरी की ही एक अन्य वारदात में पुलिस को दी शिकायत में मानस निवासी चुड़िया राम ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल करनाल रोड पर पुलिस नाके के निकट से चोरी कर ली गई। पुलिस को दी शिकायत में सौथा निवासी बंटी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल मित्तल अस्पताल के गेट के बाहर से चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें