फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आग लगाने के आरोप से आहत होकर दी जान

Mon, 22 May 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव कौल में एक किसान के यहां काम कर चुके एक व्यक्ति ने आग लगाने के आरोप से आहत होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कौल निवासी रेखा ने बताया कि उसका पति गांव में ही राजू के पास एक साल के लिए नौकर लगा था। चार दिन पहले उसके पति ने राजू के साथ हिसाब कर लिया था। इसी बीच 19 मई को राजू के खेतों में कारसा रोड पर लगे तुड़ी के कूपों मे आग लग गई। राजू ने उसके पति पर तूड़े के कूपों में आग लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पति इस आरोप से काफी परेशान था। उसने रिश्तेदारों में भी फोन किए। इस बारे में पंचायत होनी थी। राजू व सूडा उसके पति को प्रताड़ित कर रहे थे। इन आरोपों से तंग आकर उसके पति मेहर सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में राजू व सूडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने क आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें