कैथल। गुहला में मोटर रिपेयर की दुकान से चोर सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में नंदगढ़ निवासी जसबीर ने बताया कि गुहला रोड पर चीका में उसकी मोटर रिपेयर की दुकान की हुई है। 11 जनवरी की शाम को वह दुकान बंद करके गया था। 12 जनवरी की सुबह दुकान में आया तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो दुकान से एक 10 एचपी व 20 एचपी की दो सबर्मिसेबल मोटर, 40-45 किलो तांबे के तार, 15-20 किलो केबल, चार पंखे व एक कटर चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।