फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से 16 दिन बाद पहुंचा टिंकू का शव: सड़क हादसे में हुई थी मौत, शेरगढ़ गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 12 Jan 2026 07:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू अमेरिका में ट्रक चलाने का काम करता था। 28 दिसंबर को ट्रक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
टिंकू, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेरगढ़ गांव के रहने वाले 27 वर्षीय टिंकू का शव 16 दिन बाद अमेरिका से गांव पहुंचा। सोमवार शाम को युवक का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें ग्रामीण और सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए। टिंकू की गत 28 दिसंबर को कैलिफोर्निया, अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू करीब दो साल पहले ही अमेरिका गया था। अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। उम्मीद थी कि उसकी कमाई से परिवार की स्थिति सुधरेगी लेकिन उसकी अचानक मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया। शव को भारत लाने में भी करीब इतनी ही राशि खर्च करनी पड़ी।

अमेरिका में ट्रक चला रहा था युवक

ओमप्रकाश ने बताया कि टिंकू अमेरिका में ट्रक चलाने का काम करता था। 28 दिसंबर को ट्रक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। टिंकू डंकी रूट के रास्ते अमेरिका गया था। वह अविवाहित था और परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। दूसरा भाई गांव में ही रहता है। माता-पिता पहले ही नहीं रहे। 
विज्ञापन


युवक का शव भारत लाने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की गई और अमेरिका की एक संस्था से भी सहयोग लिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। ग्रामीणों ने नम आंखों से टिंकू को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें