फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवाओं ने राष्ट्रसेवा में योगदान का किया आह्वान

विज्ञापन
खेड़ी राओ वाली में गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण एवं महिलाएं।
विज्ञापन
राजौंद। गांव खेड़ी राओ वाली में मेरा युवा भारत कैथल के जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा के निर्देशानुसार गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्वयंसेविका गुरप्रीत कौर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरप्रीत कौर ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति योगदान को भी याद किया। मुख्य अतिथि सरपंच सीमा रानी ने युवाओं से समाज सुधार और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से गांव में स्वच्छता और विकास से जुड़े कार्यों को गति मिल सकती है। इस अवसर पर सावित्री देवी, अनीता रानी, जसवंत सिंह, बलबीर कौर, रोशनी, मोनिका, गीता, ऊषा मौजूद रहे।

खेड़ी राओ वाली में गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण एवं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें