फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा फूल पत्ती सप्लाई के मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस टीम ने आरोपी गांव बांसा जिला करनाल निवासी सोमनाथ और गांव नुरूखेड़ी निवासी राजेंद्र को काबू किया है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सीआईए-1 पुलिस टीम ने गांव बरटा से गांव गलौली जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी गांव रेवर जिला जींद निवासी टींकू को काबू कर लिया। उसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी टिंकू को यह गांजा फूल पत्ती सोमनाथ और सोमनाथ को राजेंद्र की ओर से उपलब्ध करवाई गई थी। दोनों आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें