फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ा

Mon, 03 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। स मामले में गांव भूना निवासी सुरेश कुमार की शिकायत के बाद गुहला थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि वह 28 फरवरी को अपने किसी काम से चीका अनाज मंडी में गया था। उसका 27 वर्षीय भतीजा दीपक कुमार चीका स्थित एक निजी बैंक में नौकरी करता था। शाम के समय दीपक उसे चीका में मिल गया था। रात करीब नौ बजे वह और दीपक अलग-अलग बाइक पर चीका से भूना की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन


दीपक उससे थोड़ा आगे चल रहा था। रात करीब सवा नौ बजे पीडल नहर के पास एक कार चालक ने उसके भतीजे की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद दीपक की बाइक सड़क के पास खड़े वृक्षों से टकरा गई। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार चालक मौके से फरार हो गया था। एंबुलेंस की सहायता से उसके भतीजे को लेकर अमर अस्पताल पटियाला लाया गया। वहां से दीपक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपक अपने पीछे पत्नी व एक बेटी को छोड़ गया है। गुहला थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें