फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल से 22 को चीका पहुंचेगी यात्रा

Thu, 13 Nov 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 21 नवंबर को कैथल पहुंचेगी, जहां जिला वासियों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर की सुबह यह यात्रा कैथल से चलकर चीका पहुंचेगी।रूट प्लान के अनुसार यात्रा खानपुर, सीवन, पोलड, कांगथली और डेरा कारसेवा होते हुए चीका पहुंचेगी। जिन-जिन गांवों से यात्रा गुजरेगी, वहां ग्रामीण श्रद्धा व उत्साह से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा स्थानीय गुरुद्वारों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग यात्रा से पहले कैथल-चीका रोड की मरम्मत व समतलीकरण का कार्य पूरा करे, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

उन्होंने नगर पालिका सचिव को शहर में सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और स्वागत द्वार लगाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के आदेश दिए गए। संवाद
विज्ञापन








एसडीएम ने सभी अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें समय रहते पूरा करें, ताकि यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर निकाली जा रही इस यात्रा में मर्यादा व श्रद्धा के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और उनके बलिदान को नमन करें।







इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जगजीत सिंह, नगर पालिका सचिव जितेंद्र शर्मा, बलविंद्र सिंह भिंडर, मेजर सिंह, सुरजीत सिंह, राहुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें