फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तनुष्का ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 13 Nov 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
12 ढांड 02 गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए तनुष्का चौहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल की छात्रा तनुष्का चौहान ने अंतर-महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से एमडीएसडी कॉलेज, अंबाला में 10 से 12 नवंबर तक अंतर-महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें डीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा तनुष्का चौहान ने 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर बाबू अनंत राम जनता कॉलेज ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तनुष्का की सफलता पर महाविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने छात्रा को बधाई देते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी रहा है। प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने भी तनुष्का चौहान को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें