फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विजेता टीम का किया स्वागत, कोचों को भी सराहा

Tue, 25 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की महिला क्रिकेट टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम का लौटने पर विद्यालय में स्वागत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। टीम के कोचों की भूमिका को भी सराहा गया।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सौजन्य से कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। नॉकआउट राउंड में अपने जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात अंतिम लीग में चार टीमों ने जगह बनाई।
विज्ञापन


इसमें गुरुनानक खालसा कॉलेज यमुनानगर एसडी कॉलेज पानीपत, एसए जैन अंबाला सिटी व चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की टीमें रही। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ने तीनों महाविद्यालयों की टीम को अच्छे अंतराल से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

टीम की इस सफलता में पिंकी देवी शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका तथा रामभज पिलनी कोच का मुख्य योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान एसडी कॉलेज पानीपत तृतीय स्थान खालसा कॉलेज यमुनानगर तथा चतुर्थ स्थान एसए जैन अंबाला सिटी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर अमिता राणा ने महाविद्यालय की क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई दी तथा आशीर्वाद दिया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुमारी मोनिका ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया तथा कुमारी मोनिका को चैंपियनशिप का बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

टीम की मुख्य सदस्यों में मोनिका, महक, ईशा, उर्वशी, रेनू ,प्रीति, रिंकी, शेफाली, वंदना, निकिता, काजल, मुस्कान,अंजु, कल्पना, परीक्षा तथा महक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें