फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली में हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 खो-खो लड़के और लड़कियों में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कैंदल व डीएमएस छत्रपाल ने इन्हें सम्मानित किया।

सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने बताया कि अंडर-19 लड़कों व लड़कियों में कुल 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें जिले के छह खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें तीन लड़के व तीन लड़कियां ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लड़कों में जहां सैनिक स्कूल काकौत से खिलाड़ी आर्यन व सौरव से औरनरड़ाचल स्कूल नरड़ से खिलाड़ी आशीष ने पदक जीते वहीं जबकि लड़कियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयोंठा से पारुल, मुस्कान व प्रियंका ने पदक जीते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर रजनी डीपीई, जगदीश कोबरा पीटीआई, रणदीप सिंह डीपीई को भी सम्मानित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टयोंठा के प्रिंसिपल रोशन लाल, हेड मास्टर विजय टांक, हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला प्रधान विजेंद्र बेरवाल, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार डीपीई, नरमैल सिंह पीटीआई, रविंद्र भट्टी, पीटीआई राकेश कुमार पीटीआई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें