फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोजगार की क्षमता बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर

Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में एमए अंग्रेजी छात्रों के लिए इंटर्नशिप अवसरों पर वर्कशॉप एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

एमए अंग्रेजी के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए पीजी सेमिनार कक्ष में इसका आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह कार्यशाला कॉलेज के अंग्रेजी विभाग ने संस्थागत इंटर्नशिप सेल (आईआईसी) के सहयोग से आयोजित की गई। इसका उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्यबीर सिंह मेहला ने किया। उन्होंने उच्च शिक्षा में इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजबीर पाराशर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए गुर बताए। आईआईसी के संयोजक डॉ. गगन मित्तल ने छात्रों को इंटर्नशिप प्रोटोकॉल के बारे में मार्गदर्शन दिया और उन्हें इस कार्यशाला के आयोजन में पहल

करने के लिए बधाई दी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनिवार्य आवश्यकताओं के अनुरूप है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरुचि शर्मा ने किया, जबकि डॉ. मंजुला गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यशाला में अंग्रेजी विभाग से डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. गीता गोयल, डॉ. जयबीर धारीवाल, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामफल मौन, डॉ. बिजेंद्र कुमार, सायंकालीन सत्र से डॉ. हिमानी और श्री कुश चौधरी ने भी भाग लिया। एमए अंग्रेजी और हिंदी विभाग के छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. विकास ने बताए इंटर्नशिप के लाभ

मुख्य वक्ता अंग्रेजी के एसोसिएट प्रो. डॉ. विकास भारद्वाज ने एमए अंग्रेजी के छात्रों के लिए इंटर्नशिप के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी। समझाया कि यह कॅरिअर के विकल्पों को समझने, नए कौशल सीखने और अपने पेशेवर नेटवर्क का विस्तार करने में मदद करता है। उनके व्याख्यान में इंटर्नशिप की मूल अवधारणाओं, उनके महत्व, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभाव, प्रकाशन, मीडिया, शिक्षा, अनुवाद, साहित्यिक संगठनों, अनुसंधान, डिजिटल मानविकी और रचनात्मक क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसरों, तथा इंटर्नशिप की तैयारी और आवेदन रणनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें