फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज फिर बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में अब मार्च के महीने की शुरूआत में ही गर्मी असर दिखा रही है। बदलाव के चलते तापमान में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में दोपहर के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। दोपहर का तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। एक हफ्ते से दोपहर का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। तापमान में यह बढ़ोतरी मार्च महीने में सर्वाधिक है। रात्रि तापमान 8.6 से 14.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से नौ मार्च रात्रि से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 11 और 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें