फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से बढ़ती है शारीरिक क्षमता : डॉ. देवेंद्र

विज्ञापन
13 ढांड 02 खेल किट प्राप्त करते हुए खिलाड़ी।
विज्ञापन
ढांड। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल में प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार की ओर से हॉकी और बास्केटबॉल खेल नर्सरी के खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, बास्केटबॉल किट और अन्य आवश्यक खेल सामग्री प्रदान करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक क्षमता बढ़ती है, वहीं अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, खेल भावना बनाए रखने और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और खिलाड़ियों को इन अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

13 ढांड 02 खेल किट प्राप्त करते हुए खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें