फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घग्गर नदी का जलस्तर 18.9 फीट पर पहुंचा

Sat, 26 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। घग्गर नदी का जलस्तर दोबारा 18.9 फीट पर पहुंच गया है। हालांकि यह खतरे के निशान 23 फीटे से नीचे है। पानी बढ़ने की जानकारी मिलने पर नवनियुक्त एसडीएम कृष्ण कुमार ने टटियाणा घग्गर से सटे क्षेत्रों का दौरा किया। इस बीच उन्होंने गेज प्वाइंट, डंडौता, भाटिया आदि क्षेत्रों में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों व नहर के कटों को संबंधित विभागों से ठीक करने का कार्य करवाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तेज गति से कार्य करते हुए सभी कार्य जल्द पूरा करें। यदि किसी भी स्थान पर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आ रही है तो प्रशासन के संज्ञान में जरूर लाएं, ताकि उस समस्या का निपटान किया जा सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी प्रशासन, समाज सेवी संस्थाओं व आमजन ने मिलकर इस बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने का काम किया है और आगे भी सकारात्मकता से आपस में पूर्ण सहयोग करेंगे। इस मौके पर एसडीओ दीपक मैहरा, अजयदीप जेई, जीतराम जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें