फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निर्माणाधीन राइस मिल के चौकीदार को मार डाला

Thu, 07 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
35 ढांड। घटना के बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड/कैथल। सोलूमाजरा-चूहड़माजरा मार्ग पर निर्माणाधीन राइस मिल में ड्यूटी दे रहे चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव पास के धान के खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक की पहचान खेड़ी रायवाली निवासी 45 वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है, जो वैष्णो राइस एंड जनरल मिल्स में रात्रि चौकीदार के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वह रोजाना की तरह मंगलवार शाम ड्यूटी पर गया था, लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटा। राम सिंह के बेटे प्रदीप ने बताया कि उसके पिता की बाइक मिल से कुछ दूरी पर खड़ी मिली, जबकि मिल परिसर में चारपाई के पास लंच बॉक्स, चप्पल और बैटरी पड़ी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या मिल परिसर में ही हुई और बाद में शव को खेत में फेंका गया।

बुधवार सुबह जब कुछ मजदूर शौच के लिए निकले तो उन्होंने धान के खेत में शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी सुशील प्रकाश खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। परिजन इस हत्या के पीछे अज्ञात लोगों की भूमिका की आशंका जता रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेजा गया है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सुशील प्रकाश, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें