फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म : 13 वर्षों बाद नवंबर में होंगे ओलंपिक खेल

Sun, 21 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स नवंबर में आयोजित होंगे। राज्य के हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में ओलंपिक खेल आयोजित किए जाएंगे।

हरियाणा सरकार ने खेल कोटे से लगभग 477 सरकारी नौकरियों को बैकलॉग से भरने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी www.IndianChess.org पर उपलब्ध है। 23 सितंबर को हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) की बैठक के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी और खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप ने बताया कि राजनीतिक विवादों के कारण 13 वर्षों तक स्थगित हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स अब नवंबर में आयोजित होंगे। पिछले 13 सालों में लगभग 15 हजार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के अवसरों से वंचित होना पड़ा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने एचओए को नवंबर में खेलों का आयोजन करने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री स्वयं इस बार स्टेट ओलंपिक गेम्स का उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ ः ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने कहा कि अब तक लगभग 15,000 खिलाड़ी अवसरों से वंचित रहे हैं। हर साल स्टेट ओलंपिक खेलों के आयोजन से औसतन 1,000 खिलाड़ी पदक जीतकर नौकरी पात्रता हासिल कर सकते थे। उन्होंने कहा कि यह केवल खेलों की वापसी नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य की नई शुरुआत है। इस बार की ओलंपिक खेल प्रतियोगिताएं प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को नौकरी और पहचान दोनों दिलाने का अवसर प्रदान करेंगी।

फर्जीवाड़े पर सख्ती

इस बार खिलाड़ियों को मिलने वाले खेल प्रमाणपत्र पर उनके माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि अंकित की जाएगी। इससे प्रमाण पत्रों के गलत इस्तेमाल की संभावना समाप्त होगी और वास्तविक खिलाड़ियों को ही लाभ मिलेगा। ब्रह्मचारी कुलदीप ने बताया कि सरकार से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा ओलंपिक संघ ओलंपिक खेलों का कैलेंडर तैयार कर रहा है। यह खिलाड़ियों को अपनी योग्यता दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन


खेल महाकुंभ का दूसरा चरण

24 से 26 सितंबर तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का दूसरा चरण आयोजित होगा। पहले चरण में 836 पदक और दूसरे चरण में 1,266 पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये और रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के खातों में कुल 42 करोड़ रुपये डाले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें