फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कांवड़ियों की वैन ने बुलेट को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा रादौर मार्ग पर बिजली दफ्तर के सामने कांवड़ियों की पिकअप वैन ने बुलेट बाईक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी कुरूक्षेत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल युवक अमित कुमार खरखोदा जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह शाम के समय लगभग 6:00 बजे लाडवा से होते हुए अपनी बहन के पास यमुनानगर जा रहा था। जैसे ही वह बिजली दफ्तर के सामने पहुंचा तो गलत साईड से आ रहे कांवड़ियों की पिकअप वैन ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हुआ।
थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पिक अप वैन गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया है जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें