फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रस्ट ने शिवरात्रि पर लगाया भंडारा

Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। महिला सुरक्षा व जन कल्याण ट्रस्ट ने सावन की शिवरात्रि पर पहला विशाल भंडारा लगाया। मुख्य अतिथि पूर्व जज श्यामलाल जांगड़ा ने शिरकत की। अतिथि रहे ट्रैफिक थाना के एसएचओ नरेश कुमार, धर्मपाल शास्त्री बरटा ने भंडारे में पहुंचकर सहयोग किया। हवन में नवीन जिंदल के पीए कर्मवीर सिसोदिया, हजारी सिंह चेयरमैन, देवी राम कसान, सत्यवीर ठेकेदार, संस्थापक आजाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संवाद

आठवीं प्रभात फेरी ओम पैलेस में संपन्न

सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों की श्रंखला में बुधवार को आठवीं भव्य प्रभात फेरी ओम पैलेस में आयोजित की गई। इसका संयोजन सुभाष धीमान ने किया, जिसमें नगर भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन




ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से होती हैं प्रभात फेरियां

समिति के प्रधान सुरेश सरदाना और पूर्व प्रधान शंटी आहूजा ने बताया कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से यह प्रभात फेरियां प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में आयोजित की जाती हैं। इस बार भी प्रभात फेरियों का आयोजन पूरे उत्साह और भक्ति भाव से किया जा रहा है।



जयकारों और फूलों की वर्षा से गूंजा वातावरण

प्रभात फेरी के दौरान सुबह-सुबह “जय श्रीकृष्ण”, “राधे-राधे” और अन्य जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया। ओम पैलेस परिसर पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंग गया।



भजनों में डूबे श्रद्धालु, मंच से झूमे कलाकार

फेरी के उपरांत आयोजित भजन संध्या में जतिन गंभीर, सचिन सलूजा, करन भोगरा, कशिश रहेजा, जतिन आहूजा, गर्वित रहेजा सहित अनेक कलाकारों ने सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
विज्ञापन




गायक जीतेश कामरा द्वारा प्रस्तुत भजन “एक और कृपा की कर दो लाडली श्री राधे...” ने भावनाओं को ऐसी ऊंचाई दी कि समूचा वातावरण भक्तिमय होकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर गया।



इस आयोजन में नगर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओम पैलेस पहुंचे और प्रभु भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें