फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंजीनियरिंग कोर्सों की ओर बढ़ रहा विद्यार्थियों का रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अब आईटीआई की दूसरी मेरिट सूची नौ जुलाई यानि मंगलवार को जारी होगी। आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे है। आईटीआई के दाखिले व मेरिट सूची से सामने आया है कि इस बार आईटीआई में विद्यार्थियों का रुझान इंजीनियरिंग कोर्सों की ओर बढ़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब कि 28 जुलाई को जारी हुई पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसका शेड्यूल चार जुलाई को समाप्त हो गया था। इसके बाद निदेशालय ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर अपनी सीट व आईटीआई में संशोधन करने का मौका दिया था। पहली मेरिट लिस्ट में विभाग ने सभी आईटीआई में प्राप्त सीटों का करीब 40 प्रतिशत अलाॅट कर दिया था, लेकिन विद्यार्थियों ने मनपसंद कोर्स न मिलने को लेकर अलाट की सीटों में से भी मात्र 40 प्रतिशत पर ही दाखिला लिया है।
इससे स्पष्ट है कि अभी तक अधिकतर आईटीआई की 75 प्रतिशत सीट खाली हैं। इसके साथ ही पहली के बाद अब दूसरी मेरिट सूची में मेरिट कम आने के कारण विद्यार्थियों को अपने मनपसंद कोर्स मिलने की संभावना जताई जा रही हैं। आईटीआई के दाखिले व मेरिट सूची से सामने आया है कि इस बार आईटीआई में विद्यार्थियों का रुझान इंजीनियरिंग कोर्सों की ओर बढ़ा है। अधिकतर इंजीनियरिंग कोर्स दो साल के होने के कारण 10वीं पास कर आईटीआई आने वाले विद्यार्थियों की 12वीं भी हो जाती है। इस बार कैथल के आईटीआई में भी सर्वाधिक मेरिट फीटर व्यवसाय की है।
विज्ञापन

यह रहेगा शेडूयल
दूसरी मेरिट सूची कम सीट अलाटमेंट : 09 जुलाई
डाक्यूमेट वेरिफिकेशन : 09 से 12 जुलाई
फीस जमा करवाना : 09 से 13 जुलाई
पूरी तरह से तैयार
दूसरी मेरिट लिस्ट 09 जुलाई को जारी होगी। ये मेरिट लिस्ट प्रथम मेरिट लिस्ट से कम रहेगी। ऐसे में पहली मेरिट लिस्ट में नाम न आने वाले विद्यार्थियों का इसमें नाम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आईटीआई के सभी कोर्सों की अपनी-अपनी विशेष महता है।
विज्ञापन

सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकार, आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें