फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंब-अंदौरा से रायपुर तक जाने वाली ट्रेन हो रही लेट

Thu, 22 May 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अंब-अंदौरा से रायपुर हरियाणा तक जाने वाली ट्रेन लेट हो रही है। इस कारण इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को इंतजार लंबा होता है। यह ट्रेन चंडीगढ़ व हिसार जाने वाले दोनों समय में 40 से 50 मिनट की देरी से पहुंचती है। मंगलवार को भयिह ट्रेन करीब 55 मिनट की देरी से पहुंची थी।

वहीं, कैथल से हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए करीब तीन घंटे का समय लगता है, लेकिन यह ट्रेन देरी होने पर चार घंटे तक का भी समय लगा रही है। ऐसे में यात्रियों को रात के समय अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से अभी इस ट्रेन को एक्सप्रेस बनाने की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इस कारण ही रेल यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल यह ट्रेन अंबाला से आगे रायपुर हरियाणा जंक्शन तक ही एक्सप्रेस बनकर चलती है।
विज्ञापन


हालांकि इस ट्रेन की देरी होने को लेकर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इसी ट्रेन के आने से कुछ समय पहले ही कुरुक्षेत्र से नरवाना जाने वाले दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। यदि यह ट्रेन लेट होती है तो इस ट्रेन के संचालन पर भी प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें