फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राम नाम के जयकारों से गूंजे मंदिर

Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के कमेटी चौक पर ​स्थित भाई उदय सिंह किले में राम नवमी के मौके पर आयोजित भंडारे में प्रसाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान राम की आराधना करते रहे और मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी देता नजर आया।

भगवान राम के जन्मोत्सव पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के पहुंचते रहे। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना व हवन यज्ञ विधि-विधान से संपन्न कराए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का भी आयोजन किया गया। शहर के भाई उदय सिंह किले, हनुमान वाटिका सहित विभिन्न स्थानों पर प्रसाद व भोजन की व्यवस्था की गई। सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। भीड़भाड़ वाले मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि वह हर साल राम नवमी पर मंदिर आती हैं, लेकिन इस बार विशेष सजावट और आयोजन देखने को मिले। हवन में शामिल होकर उन्हें सुकून और मानसिक शांति का अनुभव हुआ। वहीं श्रद्धालु राजेश कुमार ने कहा कि भगवान राम के जन्मदिवस पर वह पूरे परिवार के साथ पूजा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक हैं और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें