फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महारुद्राभिषेक से गूंज उठा मंदिर परिसर

Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। शिवरात्रि पर श्री सनातन धर्म मंदिर, सीवन में आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जलकलश लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
विज्ञापन

संध्या समय का दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था, जब गंगोत्री धाम से लाया गया पावन गंगाजल लेकर कांवड़िये मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया। भगवान महादेव का महा रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिपूर्वक संपन्न हुआ। यह दिव्य अनुष्ठान मंदिर के महंत पंडित महेश शर्मा की अगुवाई में संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर पंचामृत, गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र, धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर तेजेंद्र, इंद्र मोहन रहेजा, राजकुमार रहेजा, विपिन मुंजाल, संदीप, दीपक, सोनू मुंजाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें