फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नर्मदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार, भस्म आरती से हुआ पूजन

Fri, 25 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। मॉडल टाउन स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को शिवरात्रि पर नर्मदेश्वर महादेव का भव्य शृंगार कर भस्म आरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का अनूठा संगम बन गया।

मंदिर पुजारी पंडित सुनीत दत्त शांडिल्य व विजय शास्त्री ने बताया कि श्री नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना नर्मदा नदी के पावन तट से लाए गए शिवलिंग के रूप में की गई है। यही कारण है कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा को यहां भी जीवंत करते हुए भस्म आरती का विशेष आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती में हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर कमेटी ने मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण और पारंपरिक संगीत ने पूरे माहौल को धार्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

प्रबंध कमेटी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं और सेवकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें