फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: देवीगढ़ में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 14 Feb 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। देवीगढ़ गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मृतक के पिता ने आठ आरोपियों पर उसके बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व आरोपियों में शामिल एक लड़की ने मरने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। मृतक के पिता का आरोप है कि लड़की व उसके जानकारों की प्रताडऩा से तंग आकर उसके बेटे ने आत्महत्या की है।

गांव देवीगढ़ निवासी धर्मबीर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसके तीन बच्चों में एक बेटी और दो बेटों में बड़े का नाम प्रदीप व छोटे का मनजीत है। छह जनवरी 2024 को मनजीत अपनी गाड़ी में कैथल से अपने दोस्त को धुंधरेहड़ी गांव में छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक गांव निवासी एक लड़की ने मनजीत के पास फोन किया व उसे अपने गांव में छोड़कर आने के बारे में कहा।
विज्ञापन


इस पर मनजीत उसको गांव में छोड़कर आने के लिए तैयार हो गया। जब वे लड़की के गांव के पास पहुंचे तो सड़क पर कीचड़ होने की वजह से उनकी गाड़ी गड्ढे में गिर गई। इस कारण आस-पास काफी लोग जमा हो गए, जिनमें उसी गांव के सुशील, गुरमीत उर्फ लोमड़ी, नेशू, मोहित व योगेश शामिल थे। उन्होंने मनजीत से उसकी गाड़ी व मोबाइल छीन लिए व मारपीट कर मनजीत को वहां से भगा दिया।

बाद में लड़की ने एक झूठी शिकायत मनजीत व एक अन्य लड़के के खिलाफ सदर थाना में दी। उस दरखास्त में लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। लड़की की उम्र लगभग 20 वर्ष है और अपना केस मजबूत करने के लिए व अन्य आरोपियों के साथ साज-बाज होकर दबाव बनाने के लिए लड़की ने अपनी उम्र 17 वर्ष लिखवाई है।

सात जनवरी 2024 को दिन में 12 बजे के आस-पास सदर थाना से पुलिस उनके घर आई और उसके लड़के के बारे में पूछताछ की। जब उसने मनजीत के पता नहीं होने के बारे में कहा तो पुलिस उसको अपने साथ पुलिस की गाड़ी में गांव धुंधरेहडी में ले गए। गाड़ी में ही तीन-चार घंटे बैठाकर यहां वहां घुमाया व लड़की द्वारा दी गई दरखास्त के बारे में उसको बताया।

साथ ही उसको धमकी दी कि इस शिकायत में तुम्हारा पूरा परिवार जेल में जाएगा व उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब शाम को वह अपने घर आया व अपने परिवार में लड़की की शिकायत के बारे में बातचीत की तो गांव के तीन-चार मौजिज आदमियों को लड़की के गांव में भेजा।

वहां पर एक चौपाल में गांव के व्यक्ति, जिनमें सुशील, गुरमीत उर्फ लोमड़ी, रणधीर, नेशू, मनोहर लाल, मोहित, योगेश व 10-12 अन्य व्यक्ति मौजूद थे। जब गांव देवीगढ़ के मौजिज व्यक्तियों ने लड़की की दी गई शिकायत के बारे में बात की तो आरोपियों ने धमकी दी कि या तो उन्हें 20 लाख रुपये दे दो नहीं तो मनजीत को फांसी लगवा देंगे या फिर वे खुद उसे जान से मार देंगे। वहां पर मौजूद गुरमीत उर्फ लोमडी, सुशील व मनोहर लाल ने धमकी दी कि वे मनजीत के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे व मौजिज व्यक्तियों की बेइज्जती करके गांव से निकाल दिया।

जब गांव के व्यक्तियों ने ये बात उनके परिवार को बताई तो मनजीत को बहुत सदमा लगा व उसने खाना पीना छोड़ दिया। मनजीत ने बताया कि लड़की ने जो शिकायत दी है वह सरासर झूठी है। यह शिकायत आरोपियों के दबाव में उसने दी है। आरोपी रुपय ऐंंठना चाहते हैं। आठ जनवरी को सुबह करीब छह बजे सदर थाना पुलिस के कर्मचारी उसको फिर से उठाकर थाना में ले गए व पुलिस मुलाजिमों ने भी उसको धमकी दी कि लड़की ने जो केस उसके बेटे के ऊपर दर्ज करवाया है या वे मनजीत को पेश कर दें, नहीं तो पता बता दें। अगर ऐसा नहीं किया तो उसका पूरा परिवार जेल में जाएगा। जब मनजीत को पुलिस के सुबह दोबारा उसके पिता को उठाकर थाने में ले जाने की बात का पता चला तो मनजीत बहुत ज्यादा निराश हो गया।

परिवार की बेइज्जती व आरोपियों की धमकियों से परेशान होने के कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा झूठी शिकायत देकर पैसा ऐंठने, नाजायज परेशान करने व मारपीट करने के कारण मनजीत ने मजबूर होकर आत्महत्या की है। मामले में जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
छह जनवरी को एक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मनजीत व एक अन्य युवक ने चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने शिकायत में अपनी आयु 17 साल बताई थी। इसके अनुसार मनजीत व अन्य युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी था कि दोनों युवक उसे शहर से गांव छोड़ने के लिए गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। जब वे गांव के नजदीक पहुंचे तो दुर्घटना हो गई थी और गाड़ी गड्ढों में गिर गई थी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें