फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदाना गेट पर कब्जा हटाने पहुंची टीम का हुआ विरोध

Sat, 29 Jun 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के चंदाना गेट पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध हो गया। मौके पर पहुंचे नप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किसी तरह मामला शांत कराया। उधर, जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से शहरी क्षेत्र, कैथल के अधीन कैथल-करनाल रोड पर पड़ने वाली राजस्व संपदा पट्टी गादड़ में पनप रही अवैध काॅलोनी में अवैध निर्माण एक शोरूम, चार डीपीसी व एक सड़क को जेसीबी की मदद से ढहाया गया।

चंदाना गेट पर नगर परिषद की टीम दुकानदारों की तरफ से बनाए गए चबूतरे हटवाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। जैसे टीम के सदस्यों ने जेसीबी चलवाई तो दुकानदारों ने रोष जता दिया। इस दौरान अधिकारियों व अतिक्रमण करने वाले लोगों के बीच खूब बहस भी हुई। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश गर्ग मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को शांत करवाया। इसके बाद टीम कुछ दुकानों से अतिक्रमण हटवाने के बाद बैरंग वापस लौट गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर परिषद के अधिकारियों को एडीसी सी जया श्रद्धा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर से अतिक्रमण हटाने निर्देश दिए थे। इसके बाद ही टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी।

उधर, जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने बताया कि जिला में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीटीपी कार्यालय का अमल पुलिस बल के साथ अवैध कालोनी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित अपराह्न तीन बजे घटना स्थल पर पहुंचा और कार्रवाई अमल में लाई गई उन्होंने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में पट्टी गादड़ में करनाल रोड पर अवैध कालोनी पनपने का मामला आया था, जिसके बाद कार्यालय की ओर से भू-स्वामियों, प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति लेने के निर्देश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा न तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कालोनी का निर्माण रोका और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली।
विज्ञापन


उन्होंने आमजन से आगाह किया है कि वह सस्ते प्लाट के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आए और न ही अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदें। मकान व प्लाट खरीदने से पहले जिला योजनाकार कार्यालय से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। इस अवसर पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें