कैथल। वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की ओर से जिला कैथल के किसानों के लिए धान की सीधी बिजाई में प्रयोग होने वाली मशीन पर अनुदान दिया जा रहा है। जिसमें 55 मशीन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मशीन पर अधिकतम 40 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा, इसके लिए किसान विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. बाबूलाल ने दी है।
उन्होंने बताया कि मशीन के लिए लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सहायक कृषि अभियंता कैथल जगदीश चंद्र ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद किसान अपना फेमिली आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, पैन कार्ड, बैंक खाता व ट्रैक्टर की बेलिड आरसी की स्वयं सत्यापित प्रतियां एवं पिछले तीन वर्षों में मशीन पर अनुदान का लाभ न प्राप्त करने बारे स्वयं घोषणा पत्र सहायक कृषि अभियंता कैथल कार्यालय में जमा करवाएं। संवाद
-