कैथल। पिछले तीन दिनों से चल रही तेज और ठंडी हवाओं के थमने के साथ ही मैदानी इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
हालांकि वीरवार को बारिश की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके कारण दोपहर के समय धूप सताने लगी है। जिले में पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तेज हवाएं चल रही थीं जिससे पारा कम होने लगा था। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना हुआ था जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। बुधवार को दोपहर होते-होते पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया जिससे वातावरण में उमस और तपन अचानक बढ़ गई।