फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने सीखा पानी का सदुपयोग

Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत में जल संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया और नालियों व सीवरेज के पानी के सदुपयोग के तरीकों को बारीकी से समझा। कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा ने छात्राओं को बताया कि प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय स्तर के प्रयोगों से सीवरेज जल को स्वच्छ किया जा सकता है। इस अवसर पर नगर में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को आम जनता तक पहुँचाया। कार्यक्रम में गुरनाम सिंह, सुरेंद्र कुमार दहिया, विश्व प्रताप सिंह राणा, कपिल देव शास्त्री आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें