फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल नेशनल जूडो में छाए कैथल के खिलाड़ी

विज्ञापन
69वीं स्कूल नेशनल जूडो गेम के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल जूडो गेम में हरियाणा की अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। टीम के चीफ डी-मिशन अशोक शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


टीम के कोच संदीप कुमार, डीपी दीवाल, अनिल अहलावत, मनोज कुमार, इंदिरा और अन्य प्रशिक्षकों का योगदान इस उपलब्धि में अहम रहा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार, एईओ (खेल) रमेश चहल, कुलदीप शर्मा, बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह, अमरजीत, जूडो कोच जोगिंदर सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन


हरियाणा जूडो टीम का पदक विवरण

n
मोहित (50 किग्रा)- स्वर्ण पदक

n
चिराग (55 किग्रा) - स्वर्ण पदक

n
विशाल (45 किग्रा) - कांस्य पदक

n
दीक्षा (70 किग्रा) - स्वर्ण पदक

n
मन्नु (36 किग्रा) - रजत पदक

हरियाणा टीम की इस उपलब्धि ने न केवल जिले का नाम रोशन किया बल्कि युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति आत्मविश्वास और प्रेरणा भी बढ़ाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें