फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रेहड़ी वालों ने सचिव को ज्ञापन सौंप लगाई गुहार

Fri, 22 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
21केएलटी46: नगरपालिका प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे दुकानदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। महिला कॉलेज के बाहर से हटाए गए करीब 15 रेहड़ी-पटरी वालों ने नगर पालिका से दुकानें लगाने की अनुमति देने की मांग की है। बृहस्पतिवार को उन्होंने नगर पालिका सचिव को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वे लंबे समय से कॉलेज के सामने दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। जब यह कॉलेज निजी था, तब भी वे फल-सब्जी बेचते थे। अब प्रशासन द्वारा उनकी अस्थायी दुकानें बंद करवा देने से उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे दिहाड़ी मजदूर वर्ग से आते हैं और आश्वासन देते हैं कि वहां गंदगी नहीं फैलाएंगे।

महिला कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील गर्ग ने बताया कि कई दुकानदारों ने कॉलेज के सामने स्थायी अतिक्रमण कर लिया था। इससे छात्राओं को परेशानी हो रही थी और कचरा फेंकने से गंदगी भी बढ़ रही थी। इसी कारण कॉलेज प्रबंधन ने नगर पालिका से दुकानों को हटाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से अतिक्रमण व कचरा फेंकने की शिकायत मिली थी। इसलिए कॉलेज के बाहर फल-सब्जियों की अस्थायी दुकान लगाने वालों को हटाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क या कॉलेज के सामने किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर भी रेहड़ी लगाने और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई है, क्योंकि रात को दुकानदार कचरा वहीं छोड़ जाते थे जिससे गंदगी और पर्यावरण की समस्या बढ़ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें