फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान ने मचाई तबाही, तीन की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
तूफान और अंधड़ ने सोमवार की रात जिले में भारी तबाही मचाई। इस दौरान गांव बुढाखेड़ा में एक धार्मिक स्थल की छत गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तूफान में चीका के गांव बौपुर में छत से उतरते समय गिरकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं कैथल शहर सहित विभिन्न इलाकों में टीन टप्पर उखड़ गए और सैकड़ों की संख्या में पेड़ व बिजली के खंभे धराशायी हो गए। मंगलवार को भी जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। वहीं वन विभाग को मुख्य व लिंक मार्गों पर गिरे पेड़ हटवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के गांव बुढाखेड़ा के पास स्थित गोगा मेड़ी धार्मिक स्थल में छत गिरने से एक पुजारी सहित दो की मौत हो गई। मरने वालों में गांव बूढाखेड़ा निवासी सुभाष (50) और हिसार जिला के गांव मुगलपुरा निवासी पुजारी सोहन लाल (70) शामिल हैं।
दूसरी ओर गुहला चीका के बौपुर गांव में बंसी लाल की पत्नी रीना छत से चारपाई लेकर उतर रही थी। इसी दौरान हवा के झोंके में वह नीचे जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अरनौली चौकी प्रभारी एएसआई बलराज ने कहा कि 34 वर्षीय रीना की मौत के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे जिले में तूफान ने बड़ी तबाही मचाई। तूफान के दौरान हवा की गति इतनी तेज थी कि मात्र डेढ़ से दो घंटों के समय में जिले की सड़कों पर तीन हजार से ज्यादा हरे-भरे पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। इससे पूरी रात जिले में बिजली आपूर्ति बाधित रही। तूफान थमने के बाद करीब बारह बजे कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की गडगड़ाहट व कड़कती बिजली के कारण रात भर लोग दहशत में रहे। जिले में तूफान के साथ-साथ औसतन 11.28 एमएम बरसात हुई। तूफान और बरसात को प्रभाव जिले में सबसे ज्यादा गुहला क्षेत्र में देखा गया। मकानों और दुकानों पर लगे टीन-टप्पर तक उड़ गए। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने जो बैनर लगा रखे थे, वे फट गए। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
डीएफओ रणबीर सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा जिले में करीब 3 हजार विभिन्न प्रकार के बड़े पेड़ टूटने का अनुमान लगाया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा पेड़ गुहला क्षेत्र में टूटे हैं।
वहीं बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि जिले में तूफान के कारण 2200 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटने का अनुमान है। इनमें से 200 के करीब उन लाइनों के खंभे टूटे हैं, जो लाइनें बिजली घरों को आपस में जोड़ती हैं। गुहला क्षेत्र में 1100 से ज्यादा खंभे टूटे हैं। इसके अलावा सैकड़ों स्थानों पर बिजली की तारें टूटी हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर तार टूटी हैं और नुकसान अपेक्षाकृत कम है, वहां पर मंगलवार शाम तक बिजली को सुचारु करवाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा जहां पर खंभे टूटे हैं, वहां सभी जगहों पर शुक्रवार तक बिजली सप्लाई सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें