07 कैथल। पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अपनी अन्य मांगों के समर्थन में बैठक करते पेंशन कर्मी। विज्
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अपनी अन्य मांगों के समर्थन में राज्यभर के पेंशनर 17 सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों के संबंध में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक भगत सिंह भवन में हुई। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, उपप्रधान जगरुप सहारण, दिलबाग पोलड़ व मास्टर सिंगारा सिंह चीका ने बताया कि पेंशनर वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आते हैं, जिन्होंने 30 से 40 साल तक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। राज्य व केंद्र सरकार को फ़ौरी तौर पर उनकी मांगों व समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए। जिला कमेटी के सचिव ईश्वर ढांडा, लछमन शास्त्री व कोषाध्यक्ष धूप सिंह सिरोही ने भी अपनी अपनी बात रखी। इस मौके पर रामफल गुहणा, सत्यवान चीका, रघुबीर करोड़ा, जय भगवान सैनी, कर्मबीर कौलेखां, सतबीर मोर व परमल सिंह क्योड़क ने भी बैठक में अपने विचार रखे।