आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन को लेकर चल रही तैयारियां। विभाग
- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
कैथल। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में इस बार विद्यार्थियों के बीच नकद पुरस्कार और ट्रॉफी जीतने के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। समूह नृत्य और स्किट में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 40-40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, एकल नृत्य और रागिनी में प्रथम स्थान पाने वाले कलाकार को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं। खास बात यह है कि दोनों कक्षा वर्गों के विजेताओं को ओवरऑल ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उत्सव का आयोजन 17 और 18 नवंबर को आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला गणित विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम समन्वयक छतरपाल ने बताया कि समूह नृत्य और स्किट में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 40 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार, तृतीय को 20 हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह एकल नृत्य और रागिनी में प्रथम पुरस्कार 10 हजार, द्वितीय 8 हजार, तृतीय 7 हजार और सांत्वना पुरस्कार 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सभी विजेता विद्यार्थियों की पुरस्कार राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रदेश के सभी 23 जिलों के करीब 900 विद्यार्थी कलाकार भाग लेंगे।
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन को लेकर चल रही तैयारियां। विभाग- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजन को लेकर चल रही तैयारियां। विभाग- फोटो : कैडेट्स के घुड़सवारी प्रदर्शन ने किया रोमांचित