कैथल। कलायत बस अड्डे के मुख्य गेट के पास हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में गांव खेड़ी लांबा निवासी रणधीर सिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में रणधीर सिंह ने बताया कि 12 नवंबर को दोपहर करीब 3:50 बजे वह कलायत बस अड्डे के मुख्य गेट के नजदीक था। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने 14 नवंबर की रात को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद