फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैंप में पर्यावरण संरक्षण की भावना को किया प्रोत्साहित

Sat, 14 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक में एनएसएस के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का मुख्य विषय नशा मुक्ति एवं एक पेड़ माँ के नाम था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ प्राध्यापक अमरीक सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र मलिक और प्रवीण मलिक भी मौजूद रहे । स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर और वृद्ध आश्रम में सफाई कार्य किया और फल वितरित किए। छात्र रवि कुमार ने अपनी कविता के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया, जबकि छात्र सागर ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा ने कहा कि नशा मुक्ति तभी सफल होगी जब युवा समाज में प्रेरणा बनकर आगे आएं। कहा कि पेड़ लगाकर जीवन और पर्यावरण दोनों को समृद्ध किया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी ईश्वर ढांडा ने बताया कि इस आयोजन से विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण की भावना और मजबूत हुई है। प्रविन मलिक, अमरीक सिंह, अतुल कुमार और बीरबल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें