फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एंटी नारकोटिक्स टीम को एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
टीम के सदस्यों को सम्मानित करते हुए एसपी मनप्रीत सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि टीम ने गत दिनों नशा तस्करी के कई मामलों में आरोपियों को काबू कर नशीला पदार्थ बरामद किया था। नशा मुक्त जिला करने के लिए टीम बेहतरीन कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त एएनसी टीम की ओर से चीका चोरी की वारदात को सुलझाने में भी अहम भूमिका निभाई गई है। एसपी की ओर से सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, एसआई शुभकरण, एसआई बलराज, एएसआई जसमेर सिंह, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई मंजीत, महिला एचसी सुमन, एचसी सुनील व अन्य टीम मेंबर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता और समर्पण ही पुलिस की वास्तविक पहचान है। निष्ठापूर्वक ड्यूटी करके खाकी का मान-सम्मान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है और कैथल पुलिस के अन्य जवान इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालना करें। बहादुरी से निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।

टीम के सदस्यों को सम्मानित करते हुए एसपी मनप्रीत सिंह। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें