डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सदस्य।
गुहला चीका। भारत विकास परिषद् चीका शाखा की ओर से शनिवार को परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शाखा अध्यक्ष कमल गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित सदस्यों ने पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अध्यक्ष कमल गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद का शनिवार से सेवा पखवाड़ा शुरू हो रहा है, जो 10 जुलाई तक चलेगा। शाखा के संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण, एनीमिया जांच कैंप, सिलाई सेंटर खोलना, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. निधि बंसल, अतुल प्रकाश गर्ग, राकेश गोयल, अमित महाजन, पूर्व अध्यक्ष प्रेम पुनिया, महिला संयोजक सरिता भाठला, मुरारी लाल गुप्ता मौजूद रहे।
डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सदस्य।