फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों में जोश, त्याग, की भावना उत्पन्न करता है वंदे मातरम गीत : राजेश पिंटू

Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला चीका । कार्यक्रम में भाग लेते हुए भाजपा नेता राजेश पिंटू व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुहला में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर स्मरण उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने वन्दे मातरम गीत गाया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश शर्मा पिंटू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गीत देशवासियों में जोश और त्याग की भावना उत्पन्न करता है
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि मां भारती के प्रति हमारा समर्पण, त्याग और देशभक्ति की अनूठी प्रतीक ध्वनि है। वंदे मातरम् एक गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में अविरल बहने वाला वह भाव है, जो हमें मातृभूमि की माटी, उसकी सुगंध और उसकी अस्मिता से जोड़ता है। यह गीत उस अमर आत्मा का प्रतीक है, जो करोड़ों भारतीयों के हृदय में जोश, त्याग, समर्पण और देश प्रेम की ज्वाला प्रज्वलित करता है। प्रधानाचार्य नरेन्द्र दीक्षित ने विद्यार्थियों को वन्दे मातरम गीत के बारे में जानकारी दी। इस मौके परपर पूर्व प्रधानचार्य अर्जुन ढिल्लों, लफ्टेन सिंह शेरगिल, अमरीक सिंह, मनोज शर्मा व बसाऊ राम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें