फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव कुराड़ के छोरे सुमित ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। हौसले बुलंद हों और दिल में कुछ नया कर गुजरने की चाहत हो तो विपरीत परिस्थितियां भी रास्ता नहीं रोक पातीं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुराड़ गांव के बेहद गरीब परिवार के बेटे सुमित कुमार ने। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने सुमित का नाम वर्ष 2023 के रिकॉर्ड में शामिल किया है। सिर पर लंबे समय तक जूते को उल्टा करके संतुलित करने के लिए वर्ष 2023 का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सुमित के नाम रहा है। इससे पूर्व उनकी खेल जगत की उपलब्धियों पर आईओआर ने उन्हें यंग एसपीरेंट अवार्ड से सम्मानित किया था। सुमित अब तब 70 प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं, जिनमें अब तक उन्हें 40 बार राष्ट्रीय और 30 बार अन्य स्तर की प्रतियोगिताओं में खिताब से नवाजा जा चुका है। बास्केट बॉल में भी सुमित को दो बार राष्ट्रीय स्तर पर खिताब हासिल हो चुका है। सुमित ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अभाव होने से बनीं विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपना हौसला पस्त नहीं होने दिया। हमेशा कुछ नया करने की इच्छा मन में रही और सीमित संसाधनों के बावजूद उपलब्धियां हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें