फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाकिस्तान को किसी सूरत में न बख्शेंगे जवान

Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गांवों के लोगों में भी संघर्ष की चर्चाएं आम हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को दो गांवों का दौरा किया। इसमें एक सीवन और एक शेरगढ़ गांव शामिल है।

सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे अमर उजाला की टीम सीवन पहुंची। यहां पर सन्नाटा तो नहीं रहा, लेकिन बाजारों सहित अन्य जगहों पर लोगों के बीच केवल भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की स्थिति की बातें चल रही थीं।
विज्ञापन


यहां मौजूद बसाऊ राम ने कहा कि सरकार ने भी सेना को खुल छूट दे दी है। वह अब अपने फैसले को लेने में सक्षम है। उन्हें सेना में कार्यरत युवा सैनिकों से पूरी उम्मीद है कि अब वे पहलगाम हमले का सटीक ढंग से बदला लेंगे।

ऋषिकेश शर्मा व ज्ञान सिंह और सोहन लाल सैनी ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना बिल्कुल पूरी तरह से तैयार है। जितेंद्र ने बताया कि रात के समय पाकिस्तान ने अपनी कायराना हरकत करते हुए अलग-अलग जगहों पर बॉर्डर के इलाकों पर मिसाइलें दागी, लेकिन यहां पर भारत का एस-400, जिसे सुदर्शन चक्र का नाम दिया गया है। उसने सभी हमलों को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया।

करीब दोपहर साढे़ 12 बजे शेरगढ़ गांव में पहुंचे। यहां पर भी एक चौपाल पर मौजूद लोगों से भारत-पाकिस्तान के बीच बन रही युद्ध की स्थिति पर बातचीत की। इन लोगों ने भी भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने की बात कही।

ग्रामीण रामपाल व बीरा राम ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों ने 22 अप्रैल के दिन में जो पहलगाम में हुआ, उसे भारतवासी कभी भी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में अधिकतर युवाओं की सोच है कि वह सेना में भर्ती हो।

हरियाणा प्रदेश जवानों का राज्य है और इस संघर्ष में भी प्रदेश के युवाओं का काफी अहम योगदान रहने वाला है। भारतीय सेना के सटीक हमलों ने साबित कर दिया है कि हमारा देश अपनी रक्षा करने में अब पूरी तरह से सक्षम हो चुका है।
विज्ञापन


ग्रामीण कर्मेश, सुरेश कुमार व भगवान सिंह ने कहा कि दो दिन से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अपनी हरकतों से पाकिस्तान पहले भी बाज नहीं आता था और अभी भी वही हालात हैं। ऐसे में भारत की ओर से पाकिस्तान को जवाब देना बेहद जरूरी हो गया था। अब हम भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि पूरे देश के जवान पूरी ताकत से दुश्मन का सामना करें। हम सभी देश की सेना और सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें