राजौंद। गांव मंडवाल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. संदीप सिंह ने की। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोइन खान और एमपीडब्ल्यू (फीमेल) अनीता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में लिंगानुपात चिंताजनक रूप से कम है, इसलिए कोई भी व्यक्ति लिंग जांच न करवाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच करवाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनीता ने बताया कि प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भधारण के 10 सप्ताह के भीतर पंजीकरण करवाना चाहिए, ताकि समय पर स्वास्थ्य सेवाएं और सहायता उपलब्ध कराई जा सके। संवाद