फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सब यूनिट-2 की बैठक में कार्यकारिणी का गठन

Wed, 12 Nov 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी की यूनिट-2 की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें कैथल यूनिट के प्रधान अमरदीप, अजय कौशिक, शिशराम एएफम, पूर्व प्रधान रोशन लाल, मलकीत, सब यूनिट ढांड के प्रधान रवि मोगा, दर्शन लाल, दिलबाग राविश, गांधी जेई ने एएचपीसी वर्करस यूनियन सभी नए साथियों का स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यूनिट नंबर 2 पूंडरी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार किया गया- राजकुमार (लाइनमैन) प्रधान, विजय कुमार एलडीसी उपप्रधान, दर्शना देवी लाइनमैन सचिव, दर्शन लाल बीडी सह सचिव, अजय कुमार एसए कोषाध्यक्ष, रमन शर्मा एएलएम संगठनकर्ता, दीपक कुमार एएलएम प्रेस सचिव चुने गए। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें