कैथल। चौकी भागल पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18/19 अगस्त की रात थाना चीका क्षेत्र के गांव बुढनपुर से रताखेड़ा रोड पर कई किसानों के खेतों से करीब 125 फीट तार चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विकास नगर पटियाला निवासी जसपाल सिंह को काबू किया।
इससे पहले पुलिस एक आरोपी शमशेर सिंह निवासी गांव सुल्लर, जिला पटियाला (पंजाब) को दबोच चुकी है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने भागल निवासी अशोक सहित अन्य किसानों के खेतों से करीब 190 फीट तार और सामान चोरी करने की वारदात स्वीकार की है। जसपाल के कब्जे से एक हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ पंजाब में चोरी सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद