फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने गांव भागल के सरकारी स्कूल में छात्रों से किया संवाद

विज्ञापन
बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील चखते एसडीएम मनीष कुमार यादव। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला चीका। एसडीएम गुहला मंगलवार सुबह सात बजे ही गांव भागल के सरकारी स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने पहले विद्यार्थियों को खेल किट दी और फिर विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए जांच के उद्देश्य से उनके साथ ही मिड डे मील भी चखा। एसडीएम स्कूल में चल रहे साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम मनीष कुमार यादव ने ग्रामीणों, मनरेगा कर्मचारियों, स्कूल स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से परिसर में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम के निरंतर निरीक्षण और सुध लेने से पहले स्कूल में झाड़ियां और गंदगी की समस्या थी लेकिन अब सामूहिक प्रयासों से परिसर साफ-सुथरा दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ के सहयोग से परिसर को व्यवस्थित करने का कार्य लगातार जारी है। हाल ही में विद्यालय में स्वच्छ पेयजल के लिए एक दानदाता की ओर से वाटर कूलर भी उपलब्ध कराया गया।
खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय के विद्यार्थियों को ताइक्वांडो की खेल किट भी उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण व स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ के साथ भी की चर्चा
एसडीएम ने स्कूल स्टाफ के साथ बैठक कर शिक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से समय पर विद्यालय पहुंचने, कक्षाओं के दौरान पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित कराया गया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील चखते एसडीएम मनीष कुमार यादव। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें