कैथल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पीजी कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 7 अगस्त तक पीजी कोर्स में दाखिले के लिए निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकेंगे। पहले 26 जुलाई पंजीकरण की अंतिम तारीख थी लेकिन विश्वविद्यालयों की ओर से फाइनल वर्ष के परीक्षा परिणामों की घोषणा नहीं होने की वजह से पहले ही इसके बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि अब तक भी विश्वविद्यालयों ने यूजी कोर्स के फाइनल वर्ष के परिणामों की घोषणा नहीं की है और यही कारण है कि कॉलेजों में पंजीकरण की प्रक्रिया विद्यार्थी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अब अगस्त के पहले सप्ताह में विश्वविद्यालयों की ओर से परिणामों की घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में परिणाम आने के बाद ही पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण बढ़ेंगे। वर्तमान में सभी कॉलेजों में पंजीकरण की संख्या बहुत कम है।
जिलेभर में 10 पीजी कॉलेज और 1728 सीटें...
कैथल जिले में 10 पीजी कॉलेज हैं और इनमें 1728 सीटें अलग अलग पाठ्यक्रमों में मौजूद हैं। वर्तमान में पीजी में सबसे ज्यादा 544 सीटें आरकेएसडी कॉलेज में हैं और उसके बाद चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड और पूंडरी में 220-220 सीटें हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल में 195 और राजकीय कॉलेज कैथल में 190 सीटें मौजूद हैं।
जिले में पीजी के कॉलेज और उनमें उपलब्ध सीटें...
कॉलेज का नाम
पीजी सीटें
आर.के.एस.डी. (पीजी) कॉलेज, कैथल सहायत प्राप्त
544
बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल सहायता प्राप्त 30
चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना सहायता प्राप्त 220
चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, फतेहपुर पूंडरी सहायता प्राप्त
220
डीएवी कॉलेज, चीका
सहायता प्राप्त 60
राजकीय कॉलेज, जगदीशपुरा, कैथल
190
राजकीय कन्या महाविद्यालय, गुहला-चीका
60
राजकीय कन्या महाविद्यालय, कलायत 110
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, कैथल सहायता प्राप्त 195
जाट कॉलेज, कैथल सेल्फ फाइनेंस
99
अभी तक यूजी के फाइनल वर्ष के परीक्षा परिणामों की घोषणा नहीं हुई है और इसी वजह से विद्यार्थी पंजीकरण करवाने से परहेज कर रहे हैं। यही कारण है कि पीजी में पंजीकरण की तारीख अब 7 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक परीक्षा परिणामों की भी घोषणा हो जाए तो पंजीकरण भी उसके बाद तेजी से बढ़ेंगे।
- डॉ. मनोज भांबू, जिला नोडल अधिकारी, उच्चतर शिक्षा विभाग, कैथल।
-