फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसडीएम ने गुहला व श्यूमाजरा के राजकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

Thu, 06 Aug 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते हुए गुहला के एसडीएम मनीष कुमार यादवविज्ञप्ति
विज्ञापन
गुहला चीका। उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार यादव ने बुधवार को गुहला और श्यूमाजरा के राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब और मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुहला में लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब का अवलोकन किया।
कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते दौर में तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। बच्चों को नई तकनीकों की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को एमएस वर्ड सहित अन्य कंप्यूटर अनुप्रयोगों की उपयोगिता भी बताई। एसडीएम ने नॉन मेडिकल कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि प्रत्येक छात्र को अपना उद्देश्य तय कर उसी दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने मिड-डे मील का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा देने के लिए स्कूलों में प्रेरणादायक सत्रों की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सभी राजकीय विद्यालयों में आईएएस, एचसीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के गूगल मीट के माध्यम से मोटिवेशनल सत्र शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें