फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एकेडमी के छात्र राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए कोहिनूर एकेडमी के छात्र। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
गुहला चीका। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए कोहिनूर एकेडमी चीका के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्राचार्य कंवलजीत कौर बाजवा ने बताया कि अंडर 17 में मनिंदर वीर सिंह व ओंकार सिंह ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 में जसकरण सिंह ने शतरंज में प्रथम व शवन ने तीरंदाजी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में एकम सीड़ा ने 200 मीटर रेस में तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए सीबीएसई स्टेट लेवल पर अपना स्थान पक्का किया। अंडर 17 में हनुमंत ने तीरंदाजी में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए आगामी प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। अंडर 14 में हरकीरत कौर ने हाईजंप में प्रथम स्थान व हरजोत ने 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस स्वर्णिम सफलता पर एकेडमी की प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर खुशी प्रकट करते हुए हौसला अफजाई की है। उन्होंने कहा कि कोहिनूर एकेडमी के छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए कोहिनूर एकेडमी के छात्र। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें