फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई से पूंडरी की सड़क खस्ताहाल, वाहन चालकों को मिल रहे जख्म

विज्ञापन
पाई से पूंडरी जाने वाली सड़क की खस्ता हालत।
विज्ञापन
- सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, लोग बोले- शिकायत के बावजूद समस्या का नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। पाई से पूंडरी जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से बजरी निकल आई है। इस कारण सड़क से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। इसमें कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। प्रशासन को बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क का नए सिरे निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को आने- जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
ग्रामीण संजय, महावीर, दिलबाग, बलवान, नरेंद्र आदि ने बताया कि पाई से पूंडरी जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। सड़क से बजरी निकल कर फैल गई है। बारिश के समय में सबसे ज्यादा राहगीरों को दिक्कत होती है। पाई से पूंडरी एक मुख्य मार्ग है। जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाले सैकड़ों लोग रोजाना इससे सफर करते हैं। राजौंद की तरफ भी यही सड़क जाती है। किसानों को भी सबसे ज्यादा परेशानी होती है। धान के सीजन में कई अनाज से भरी ट्राॅली पलट गई थी। पूंडरी शहर तक 10 मिनट का सफर 20 मिनट में भी तय नहीं हो रहा है। रोडवेज व निजी दर्जनभर बसें इसी रूट से चलती हैं। सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




खस्ताहाल सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। किसी भी सड़क को खस्ताहाल नहीं रहने दिया जाएगा। सभी सड़कों को नए सिरे से बनाने के लिए मुख्यालय से स्वीकृति मांगी गई है।
नवनीत, पीडब्ल्यूडी अधिकारी

II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें