II
कैथल। चोर शादी समारोह में फोटोग्राफर का सामान ले गए। इस दौरान वह शादी की बुकिंग पर गया था और सामान को एक तरफ रखकर काम कर रहा था। कुछ देर बाद उसने सामान संभाला तो चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वार्ड नंबर 14 कुलवंत नगर कलायत के मुकेश ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में बताया कि बीते सप्ताह वह कैथल-करनाल रोड गोल्डन पाम पैलेस में बुकिंग पर गए थे। वह काम में व्यस्त थे, उसी दौरान किसी ने उसका सामान चोरी कर लिया। जब उन्होंने पैलेस के कैमरे चेक किए तो एक व्यक्ति सामान चोरी करता दिखाई दे रहा है। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद